Late Shri. Chandra Shekhar Katiyar

Late Shri. Chandra Shekhar Katiyar
Founder
Shri Kashi Mahavidyalaya

Late Shri. Chandra Shekhar Katiyar

Shri. Manjeet katiyar
President
Shri Kashi Mahavidyalaya

Smt. Pramila Devi
Manager
Shri Kashi Mahavidyalaya

Dr. Vikash Dev Tiwari
Principal
Shri Kashi Mahavidyalaya

Welcome to Shri Kashi Mahavidyalaya

मानव-जीवन ईश्वर की सर्वोत्तम कृति है विद्या रूपी ज्ञान-ज्योति से मानव-जीवन आलोकित होता है तथा व्यक्ति, समाज का उपयोगी सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त करता है Iशिक्षा,सामाजिक संस्क्रति का संरक्षण, हस्तान्तरण,परिशोधन एवं सृजन करती है I विद्यालय शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा देश के प्रभावी कर्णधारों के निर्माता होते हैं I

इन्ही महान आदर्शों को लेकर इस महाविद्यालय की स्थापना सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व० श्री चन्द्रशेखर कटियार जी ने अपने पूज्य पिताजी स्व० श्री काशी प्रसाद कटियार एवं माताजी की पुण्य स्मृति में सन् 2014 में की थी।

संस्था का प्रमुख उद्देश्य युवाओं का रोजगार परक शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना जिसमें वे अपने परिवार समाज तथा देश के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का पूर्ण निर्वाहन कर सकें तथा मन, वाणी, ज्ञान एवं आचरण से मानवीय मूल्यों को जीवन्त बनाये रख सकें। उनकी सोच को सकारात्मक दृष्टि प्रदान कर उन्हें इस योग्य बनाना जिससे वे आशावादी बनकर जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सफलता पूर्वक सामना कर पाने में समर्थ हो सकें।

यह महाविद्यालय छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय,कानपुर से सम्बद्ध है जिसमें स्नातक स्तर पर अध्ययन कर रही है इन सभी स्तरों में स्थाई संबद्धता प्राप्त है I संस्था का अपना एक विशाल भवन है। जिसमें प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, वाचनालय, सेमिनार हॉल, विभिन्न प्रयोगशालायें सभी संकाय की सुसज्जित कक्षायें, कम्प्यूटर कक्ष तथा विशाल खेल का मैदान स्थित है। जिसमें आउटडोर तथार इन्डोर गेम की समुचित व्यवस्था है। संस्था में समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगितायें आयोजित की जाती है। जिसमें छात्रों का सर्वांगीण विकास तथा जीवन को उचित दिशा प्राप्त हो सके। वर्तमान समय में संस्था में बी.ए., बी.एस-सी. कोर्स संचालित है।